शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत ग्राम ईश्वरी के पास एक बाइक फिसल गई। घटना में बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार हरिचरण जाटव पुत्र खच्चूराम जाटव व कबूला बाई पत्नी हरिचरणजाटव गुना से बदरवास की ओर आ रहे थे तभी ईश्वरी के पास बाइक फिस गई। घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।






Be First to Comment