Press "Enter" to skip to content

राहुल भार्गव को सर्वसम्मति से खोड़ भाजपा युवा मंडल का अध्यक्ष चुना


खोड़। पिछोर अनुविभग के अन्तर्गत आने बाले ग्राम पंचायत खोड़। शिवपुरी विधानसभा में अपना एक अलग ही स्थान रखती है क्योकि जिस प्रकार प्रधान मंत्री का रास्ता यूपी से होता हुआ जाता है। ठीक उसी तरह से शिवपुरी विधानसभा में विधायक का रास्ता भी खोड़ से ही होता हुआ जाता है। इसलिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को खोड़ को अनदेखा करते हुए अपने पक्ष मेंं चुनाव परिणाम करना सम्भव ही नही है। इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए। भाजपा शिवपुरी जिले के भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश चोहान ने अपने वरिष्ठ नेताओ व आस पास के क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओ से खोड़ मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष के रूप में राहुल भार्गव शाजापुर के नाम के संबंध में सहमति मागी चूकी राहुल भार्गव पहले से ही भाजपा में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए अपनी कर्मठ लगनशील प्रतिवाभान कार्य शैली से सभी लोगों के हृदय में अपना स्थान वनाये हुए है और इसी के फलस्वरूप सभी लोगों ने उन पर विश्वास जताते हुए खोड़ भाजपा युवा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके फलस्वरूप औपचारिक घोषणा के लिऐ खोड़ बस स्टन्ड पर कल शाम 4 बजे आबिद बख्श के निवास पर एक कार्यक्रम रखा गया साथ ही सभी ने राहुल भार्गव को पार्टी में कार्य करते हुए और अधिक उपलब्धियां प्राप्त करने की शुभकामनाऐ दी। राहुल भार्गव ने भी भाजपा में कार्य करते हुए अपना सम्पूर्ण समय देते हुए हर एक व्यक्ती तक भाजपा की नीतियां व केन्द के द्वारा चलाई जा रही योजनाऐ एवं पार्टी की उपलब्धियंा की चर्चा कर हर एक व्यक्ती में भाजपा के प्रति विश्वास बनाऊँगा और वचन दिया कि आने बाले चुनाव में खोड़ मंडल से जीत सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर शिवपुरी से पधारे जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश चोहान, संजय कुशवाह जिला महामंत्री, अजय रघुवंशी जिला मंत्री, प्रतीक शर्मा जिला मंत्री, राहुल भार्गव युवा मंडल अध्यक्ष खोड़,दिलीप भार्गव,मानसीह गुर्जर के साथ साथ आस पास से आये हुए सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!