मोबाइल पर आया फोन, तूम्हें जान से मार दूंगा

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत चुंगी नाका राजघाट कॉलोनी पिछोर के रहने वाले युवक को किसी व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विश्वनाथ प्रतापसिंह पुत्र निरपालसिंह ठाकुर निवासी चुंगी नाका राजघाट कॉलोनी पिछोर ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि सोमवार को रात के समय उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन पर व्यक्ति द्वारा गाली-गलौंज की जा रही थी जब गाली देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और फोन काट दिया। जिसके बाद विश्वनाथ थाने आया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।