
नई दिल्ली.राहुल गांधी को चुनाव आयोग के नोटिस के बाद कांग्रेस ने इसके काम करने के तौर-तरीके पर सवाल उठाए। कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने कहा- चुनाव आयोग नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट (चुनाव आचार संहिता) तोड़ने पर कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि EC एक बंधक और कठपुतली की तरह काम कर रहा है। मोदी ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राणिप में वोट डाला। कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर आचार संहिता तोड़ी है। बता दें कि बुधवार को बीजेपी ने राहुल के एक टीवी इंटरव्यू की शिकायत की थी, जिसके बाद EC ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।






Be First to Comment