शिवपुरी। खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने मैदान में रखी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। देहात पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 379 का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की उक्त घटना 9 मई को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच की है। फरियादी दौलतराम पुत्र रामस्वरूप राठौर निवासी श्री राम कॉलोनी ने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमडी 5464 मंदिर के सामने रख दी। जब वह लौटकर आए तो उन्हें मोटरसाइकिल गायब मिली। श्री राठौर ने देहात थाने में शिकायत दर्ज करा दी, लेकिन पुलिस ने चोरी का मामला कल दर्ज किया।






Be First to Comment