परिजन सोते रहे और घर में हो गई चोरी 

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम डबरा में रामकृष्ण पुत्र बुद्धाराम प्रजापति के घर में घुसकर किसी चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया और वहां से सोने चांदी के आभूषण चुराकर ले गया। घटना की जानकारी पीडि़त को कल सुबह लगी। जिसने अपने स्तर पर तलाश की तो उसे गांव के कल्ला पुत्र ओमकार कुशवाह पर चोरी का संदेह हुआ तो उसने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 


संबंधित खबरें