Press "Enter" to skip to content

अशोकनगर में एएसआई की मौत के मामले की सीबीआई करेगी जांच, एसपी पर भी होगी कार्रवाई,


गुना।अशोकनगर में एएसआई सतीश सिंह रघुवंशी के मोबाइल टावर पर रस्सी से लटके मिले शव के मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही एसपी पर भी कार्रवाई होगी। यह भरोसा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को गुना एयरोड्रम पर रघुवंशी महासभा को मुलाकात के बाद दिलाया।दरअसल, रघुवंशी समाज ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। इस दौरान अशोकनगर एसपी पर कार्रवाई की मांग सहित पीड़ित परिवार को नौकरी व सतीश सिंह की बेटी की शादी को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात की गई। इन मांगों पर भी मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक जवाब देते हुए अशोकनगर एसपी पर कार्रवाई और परिवार को मदद व बेटी की शादी में सहयोग की बात कही। रघुवंशी समाज के व्यक्तियों ने इसी अवसर पर वर्ष 2008 में झागर पुलिस चौकी में मोहब्बत सिंह रघुवंशी की संदिग्ध मौत के मामले में भी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस मांग पर भी मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन समाज के व्यक्तियों को दिया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, सीपी सिंह, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, लखन सिंह, शत्रुधन सिंह, महेंद्र सिंह, मनीष सिंह, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बृजेश सिंह, सोबरन सिंह, भूपेंद्र सिंह सिरसा, शैलेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, आनंद सिंह, शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष ने उठाई किसानों की समस्या
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नपा नेताप्रतिपक्ष सुनील मालवीय ने भावांतर योजना में परेशान किसानों की समस्या बताई। कांग्रेस नेता सुनील ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बताया कि भावांतर योजना में पंजीयन न करा पाने वाले किसान परेशान हो रहे हैं। उन्होंने सफाईकर्मियों की समस्याओं की तरफ भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर राजेश जैन को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान शेखर वशिष्ठ, संजय देशमुख, आनंद मगराना आदि मौजूद रहे।मंगलवार को एयरोड्रम पर मुख्यमंत्री को यह समस्या बताते हुए मांग की कि न्यायालयीन कार्य प्रभावित न हो और प्रकरणों में साक्ष्य समय पर हो सकें, सत्र न्यायालय के प्रकरणों में देरी न हो, इसके लिए लोक अभियोजक और अतिरिक्त लोक अभियोजक की नियुक्ति जरुरी है। इसके लिए सत्र न्यायाधीश भी नामों का पैनल बनाकर लगभग तीन बार कलेक्टर को प्रेषित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई नई नियुक्ति प्रदेश शासन की ओर से गुना न्यायालयों में नहीं हुई है। लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक की नियुक्ति के लिए अभिभाषक संघ द्वारा मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय जबलपुर, प्रमुख सचिव एवं विधि विभाग मध्यप्रदेश शासन, सत्र न्यायाधीश गुना, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधायक पन्नालाल शाक्य, महेंद्र सिंह सिसौदिया, ममता मीना, जयवर्धन सिंह को पत्र लिखे जा चुके हैं।
मैं अंधविश्वासी नहीं, अशोकनगर जरूर जाऊंगा
 गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एयरोड्रम पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मैं अंधविश्वासी नहीं हूं, अशोकनगर जरूर जाऊंगा। दरअसल, मुख्यमंत्री से उस मिथक को लेकर सवाल किया गया था, जो अशोकनगर जाने वाले सीएम की कुर्सी छिनने से जुड़ा था।गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह को बीच में छोड़कर आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी से मिलकर और पार्टी अध्यक्ष की अनुमति लेकर लौटा हूं। इसकी वजह भी मप्र में तीन-चार कार्यक्रमों में शिरकत करना रही। यदि समय पर नहीं आता, तो यहां के आयोजन खराब हो जाते। उन्होंने कहा कि अब तो देश में भाजपा ही छाई हुई है, जबकि कांगे्रस सिर्फ दो बड़े राज्यों (पंजाब व कर्नाटक) में सिमटकर रह गई है। कर्नाटक में भी अपै्रल में चुनाव होना हैं, तो वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी। यह दावा इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि परिवर्तन रैली में शामिल होने के बाद जनता का भाजपा के प्रति भरोसा दिखाई देना रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!