तेरहवीं में शमिल होने आए युवकों की बाइक भूत पुलिया पर बाउंटी से टकराई, एक की मौत, एक घायल

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली छत्री रोड पर भूत पुलिया पर रविवार की रात एक बाइक बाउंड्रीवाल से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 
जानकारी के मुताबिक नीरज पुत्र पूरन रजक उम्र 20 वर्ष निवासी भिड़ौली थाना गोवर्धन अपने चाचा के लड़के महेन्द्र रजक पुत्र राजू रजक उम्र 22 वर्ष के साथ शिवपुरी शहर के शांतिनगर कॉलोनी में आए थे। यहां नीरज के ताऊ के निधन के बाद तेरहवी का भोज था। दोनों रात करीब 11 बजे बाइक से पुरानी शिवपुरी के लिए निकले। छत्री रोड पर भूत पुलिया से दो बत्ती की तरफ बाइक नहीं मुड़ पाई। तेज रफ्तार बाइक सीधे छत्री परिसर की बाउंड्रीवाल से टकरा गई। घटना स्थल पर ही नीरज की मौत हो गई व नीरज घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।