अहमदाबाद। पहले चरण के मतदान के बाद गुजरात में चुनावी प्रचार तेज हो गया है। सोमवार को पीएम मोदी ने पाटन की चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला।
पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि पहले चरण में कांग्रेस की हार तय है, इसलिए वे इवीएम का बहाना लेकर आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने गुजरात के गांवों में जाकर लोगों के बीच बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरुकता जगाने की बात कही। साथ ही कांग्रेस की कमियों की ओर भी इशारा किया।
पीएम ने कहा, जब हम किसानों के पास गए, कृषि महोत्सव किया, हम अमीरों की मदद के लिए नहीं गए थे। हम गरीबों के बीच गए। दुखद है कि कांग्रेस नेताओं का जन्म सोने के चम्मच के साथ हुआ है, इसलिए वे कभी नहीं समझ पाएंगे कि गरीबी क्या है।
Be First to Comment