घर के आगे खेल रही मासूम को आयशर चालक ने रौंदा, मौत

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरली में भरत पुत्र रामसिंह कोली की साढ़े तीन वर्षीय बेटी दीपाली घर के आगे आम रास्ते पर खेल रही थी इसी दौरान नई आयशर बिना नंबर के चालक कमलू लोधी पुत्र रामस्वरूप लोधी निवासी चिरली ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।