Press "Enter" to skip to content

जलक्रांति ने भ्रष्टाचारियों की निकाली शव यात्रा, दोषियों के जलाए सांकेतिक पुतले

शिवपुरी। सिंध जलावर्धन परियोजना के भ्रष्टाचारियों को सजा एवं घटिया पाइपलाइन को बदल कर शहर वासियों को सिंध का शुद्ध जल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जल क्रांति सत्याग्रह के 22 वे दिन प्रतीक राजे शिवहरे, नितेश ओझा एवं निशांत शर्मा 1 दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।

दो वर्ष में पूर्ण होने वाली सिंध जल परियोजना 9 वर्ष में भी पूर्ण ना करने वाले और 62 करोड़ की योजना को 125 करोड़ रुपए तक पहुंचाकर योजना की राशि हड़पने वाले भ्रष्टाचारियों  की शव यात्रा शहर वासियों के द्वारा निकाली गई। यह शव यात्रा शाम 5 बजे अस्पताल चौराहे से प्रारंभ होकर माधव चौक चौराहे से गुरुद्वारा चौक होते हुए पुन: माधव चौक चौराहे पर पहुंची जहां परियोजना में भ्रष्टाचार करने वाले दोषियों के सांकेतिक पुतले को दहन किया गया।
जल क्रांति सत्याग्रह के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में कल 13 मई को धरना स्थल पर प्रात: 9 बजे बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा एवं शाम 5 बजे शहर की जागरूक महिलाओं के द्वारा जल क्रांति सत्याग्रह के धरना स्थल पर पहुंच कर सहयोग प्रदान किया जाएगा। जल क्रांति सत्याग्रह के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को शहर के व्यापारी वर्ग ने अपना समर्थन देते हुए 15 मई को बाजार बंद की घोषणा की है एवं समस्त शिवपुरीवासियों से इस बंद को सफल बनाने का आग्रह किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!