शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के रामपौर दरवाजा क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रामपौर दरवाजा कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाली एक 12 वर्षीय बालिका अपने घर के समीप खेल रही थी तभी पास में रहने रहने वाला मुकेश परिहार आया और बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ पास में ही स्थित भट्टाजी के बगीचे में ले गया, जहां बालिका के साथ उसने अप्राकृतिक कृत्य एवं बलात्कार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 377 और 3/4 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment