Press "Enter" to skip to content

बाढ़, अतिवृष्टि, आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित

शिवपुरी- कलेक्टर तरूण राठी ने शिवपुरी जिले में बाढ़, अतिवृष्टि, आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष स्थापित कर नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी आर.ए.प्रजापति को नियुक्त किया गया है, इनका मोबाइल नम्बर 97559-46566 है तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष कार्यालय अधीक्षक, भू-अभिलेख कलेक्ट्रेट शिवपुरी में बनाया गया है। 
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में अधीक्षक भू-अभिलेख शिवपुरी प्रज्ञेश पचौरी को नियुक्त किया गया है। श्री पचौरी बाढ़, आपदा संबंधी जानकारी राहत आयुक्त व अन्य अधिकारियों को प्रदाय करने के लिए उत्तरदायी होगें। इनका कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07492-233881, मोबाईल नम्बर 97139-69111 एवं ईमेल slrshivpuri@gmail.com  है। उक्त नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितम्बर 2018 तक सक्रिय रहेगा। अतिवर्षा की स्थिति बनने पर कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे चलेगा, जिसका निर्णय मौसम, भविष्यवाणी तथा वर्षा की वास्तविक स्थिति को देखते हुए 03 दिन पूर्व लिया जा सकेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!