यातायात प्रभारी ने दी सरिया, फूलमाला सहित अन्य दुकानदारों को समझाइश, कहा हटाएं अस्थाई अतिक्रमण

शिवपुरी। यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह द्वारा यातायात बल के साथ राजेश्वरी रोड गुरुद्वारा चौराहा से सावरकर  पार्क रोड से होता हुआ झाँसी तिराह से गुना नाका तक रोड पर हार्डवेयर दुकानदारो द्वारा दुकान के बाहर सरिया रखने एवं सावरकर पार्क के सामने फूल मालाऐ बेचने बाले टीन सैट के बाहर रोड पर रखकर बेचने बाले एवं सभी दुकानदारो द्वारा जो दुकान के बाहर सामान रख कर बेचने बाले दुकानदारो को सामान दुकान के अन्दर रखकर बेचने की समझाइश दी गई व दुकानो के बाहर खडे वाहनो के चालको को सडक के किनारे तरीके से वाहन खडे करने की समझाइश दी गई एवं रोड के किनारे पंजाब नेशनल बैंक एवं आई सी आई सी बैंक के मैनेजरो से ग्राहको द्वारा रोड पर वेतरतीव तरीके से खडे वाहनो को अपने स्टाफ द्वारा तरीके से वाहनो को लगवाने की समझाइश दी गई एवं हार्डवेयर दुकानदारो द्वारा रोड पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई।