Press "Enter" to skip to content

धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने छप्पर के नीचे बैठकर ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद

सहरिया जनजाति की महिलाओं ने चाय-बिस्किट कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती सिंधिया के साथ खुलकर की चर्चा 

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनसे मिलने वाले लाभों के संबंध में आज ग्राम अमरपुर में सहरिया जनजाति एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ चाय-बिस्किट के कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर चर्चा की और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी दी। 
श्रीमती सिंधिया ने इस दौरान महिलाओं के कल्याण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, सहरिया जनजाति की महिलाओं को पोषण आहार हेतु दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि और किसानों को दी गई सूखा राहत की राशि, विधवा पेंशन, पेयजल की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, 5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी लेते हुए गांव को नशा मुक्त करने एवं गुटखा के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। 
श्रीमती सिंधिया ने छप्पर के नीचे बैठकर ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेकों योजनाए संचालित की है। इन योजनाओं की जानकारी महिलाओं को होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत सहरिया जनजाति परिवारों के घरों में विद्युत कनेक्शन प्रदाय किए जाएगें। जिसमें उन्हें बिल के रूप में 200 रूपए ही देने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जो परिवार शेष रह गए है, उन्हें शामिल किया जाएगा। इसी प्रकार उज्ज्वला योजना के तहत भी महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएगें। इस दौरान उन्होंने ग्राम नीमधाना में पेयजल की समस्या के निदान न होने तक उपयंत्री को स्टे करने के निर्देश दिए।
file photo
इस दौरान पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी पिछोर सी.पी.प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!