गंज बासौदा। फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 11 जनवरी 2019 को रिलीज होनी है फिल्म रिलीज होने के पहले ही विवादों में घिर गई है!द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म में मुख्य किरदार में अनुपम खेर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं!यह पूरी फिल्म राजनीतिक फिल्म मानी जा रही है! द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म का विरोध कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है! युवक कांग्रेस ने आज नगर के जयस्तंभ चौक पर फिल्म के लेखक का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया!युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की छवि खराब करने की साजिश करार दिया।






Be First to Comment