
शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से डीडी किसान चैनल द्वारा प्रसारित सीधा संवाद कार्यक्रम को जिले के किसानों ने भी कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमां शिवपुरी में एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने उपस्थित होकर लाभ उठाया।
कार्यक्रम में जिले के 5 प्रगतिशील किसान अवधेश वर्मा ग्राम पिपरसमां वैज्ञानिक तकनीकी से फसल उत्पादन में वृद्धि के लिये, घनश्याम कुशवाह विकासखण्ड नरवर जैविक कृषि एवं कृषि उद्यम केंचुआ खाद उत्पादन एवं विक्रय, पदम सिहं धाकड़ दलहन क्लस्टर प्रदर्शनों एवं समन्वित कृषि से आय दोगुनी की ओर, त्रिलोचन सिंह मॉडल देशज गाय पालन एवं सुशील चौधरी उद्यानिकी एवं कृषि उत्पाद विक्रय में कुशलता के लिये सीधे संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री द्वारा अपने उद्वोदन में देश की प्रगति के लिये किसानों की अह्म भूमिका बताते हुए विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों जैसे कांकेर, झाबुआ, सोलापुर आदि से सीधे संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना, उनके द्वारा प्राप्त होने वाली आय एवं रोजगार में बढ़ावा, शिक्षा आदि तथ्यों के बारे में कृषकों से सीधा संवाद करते हुए उनके प्रति आभार भी व्यक्ति किया। उन्होंने किसानों को कृषि क्षेत्र एवं अन्य सहयोगी उद्यमों पशुपालन, मछलीपालन, मधुमक्खी पालन आदि से किसान की आय में वृद्धि होने के बात भी कही। उक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार, वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार भार्गव, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ. ए.एल.बसेडिय़ा सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।






Be First to Comment