सांप के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के कस्बे में एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसे एक सांप ने काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है। संजना पुत्री नरेश जाटव उम्र 10 वर्ष घर के बाहर खेल रही थी। पास में ही सीमेंट के कट्टे रखे हुए थे। संजना जैसे ही सीमेंट के कटटों के पास पहुंची तो उसे सांप ने काट लिया।