अपराध की नीयत से घर में घुसा व्यक्ति

शिवपुरी। खनियांधाना निवासी हरगोविंद पुत्र मसल्ती सेन उम्र 45 वर्ष ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि टिंकू मुसलमान निवासी खनियांधाना विगत रात्रि 10 बजे उसके घर में अपराध की नीयत से घुस आया जब हमने उसे देख लिया तो वह मौके से भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।