,

शिवपुरी में 29 नवंबर को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद, ठकुरपुरा से मेडिकल कॉलेज और तुलसी कॉलोनी तक प्रभावित होंगे क्षेत्र / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार 29 नवंबर को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33/11 केवी बालाजीधाम उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी कत्थामिल और हाउसिंग बोर्ड फीडर पर आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाएगा।

विद्युत विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, द्वारिकापुरी कॉलोनी और न्यू दर्पण कॉलोनी सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली प्रदाय प्रभावित रहेगा।

विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।