शिवपुरी। आठ दिन बाद भी नपा अफसरों ने शहर के निजी हाइड्रेंटों को अधिग्रहित नहीं किया तो गुरुवार को मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पानी सप्लाई की समीक्षा बैठक में नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने सीएमओ को लताड़ लगाते हुए कहा कि आप आज ही हाइड्रेंटों का अधिग्रहण कीजिए। मंत्री ने बैठक में कहा कि 31 मई को के आदेश का आप लोग अब तक पालन नहीं करवा पाए और पानी को बिकवाते रहे। नपा अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह का वेतन कलेक्टर के यहां जमा कराओ। मंत्री ने कहा कि निजी टैंकरों की 300 रुपए रेट फिक्स होने के बाद मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है। इस पर सीएमओ गोविंद भार्गव ने कहा कि प्राइवेट टैंकर वाले स्टीकर नहीं चिपकाने दे रहे हैं तो मंत्री ने कहा कि आप कार्रवाई कीजिए। बैठक में मंत्री की नाराजगी के बाद सीएमओ अपनी टीम के साथ हाइड्रेंटों का अधिग्रहण करने रवाना हो गए और शाम तक सभी हाइड्रेंट अधिग्रहित कर लिए।

मंत्री ने सीएमओ को लताड़ा तो तीन घंटे में निजी बोर किए अधिग्रहित, आठ दिन से डाले थे पेंडिंग में
शिवपुरी। आठ दिन बाद भी नपा अफसरों ने शहर के निजी हाइड्रेंटों को अधिग्रहित नहीं किया तो गुरुवार को मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पानी सप्लाई की समीक्षा बैठक में नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने सीएमओ को लताड़ लगाते हुए कहा कि आप आज ही हाइड्रेंटों का अधिग्रहण कीजिए। मंत्री ने बैठक में कहा कि 31 मई को के आदेश का आप लोग अब तक पालन नहीं करवा पाए और पानी को बिकवाते रहे। नपा अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह का वेतन कलेक्टर के यहां जमा कराओ। मंत्री ने कहा कि निजी टैंकरों की 300 रुपए रेट फिक्स होने के बाद मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है। इस पर सीएमओ गोविंद भार्गव ने कहा कि प्राइवेट टैंकर वाले स्टीकर नहीं चिपकाने दे रहे हैं तो मंत्री ने कहा कि आप कार्रवाई कीजिए। बैठक में मंत्री की नाराजगी के बाद सीएमओ अपनी टीम के साथ हाइड्रेंटों का अधिग्रहण करने रवाना हो गए और शाम तक सभी हाइड्रेंट अधिग्रहित कर लिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News

Be First to Comment