Press "Enter" to skip to content

बड़े टेंकर पर लगे नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के फोटो पर पोती कालिख

शिवपुरी। शहर में पीने के पानी की सप्लाई के लिए 24-24 हजार लीटर क्षमता के 10 से 12 बड़े टैंकर लगाए गए हैं। इन टैंकरों पर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा के फोटो लगे बैनर लगाए गए हैं। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे फतेहपुर सम्पवेल पर अज्ञात लोगों ने टैंकर क्रमांक 6 पर लगे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोत दी। ड्राइवर टैंकर लेकर पुन: ग्वालियर बायपास हाईड्रेंट पहुंचा और कालिख पुती देखी। उसके बाद कपड़े से कालिख पौंछ दी। बताया जाता है कि पिछले साल टैंकरों से सप्लाई के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित संबंधित वार्ड पार्षदों के फोटो भी बैनर में लगे थे। लेकिन इस साल सिर्फ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का लगा है। वहीं शहर में जल संकट की स्थिति भी है। इसके चलते किसी ने नाराजगी जाहिर की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!