नई दिल्ली : रणहौला में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।
लापरवाही से कार बैक कर रहे चालक ने मां के सामने गली में खेल रहे 11 महीने
के मासूम लक्ष्य को कुचल डाला। इस दौरान मां चिल्लाती रही, लेकिन जब तक
कार चालक ब्रेक लगाता, कार लक्ष्य को रौंद चुकी थी।
पि्रंटिंग प्रेस का व्यवसाय करने वाले सतीश कुमार पत्नी व तीन
बच्चों के साथ रणहौला की गली नंबर 10, ईस्ट विकास विहार में रहते हैं।
लक्ष्य उनका छोटा बेटा था। सोमवार दोपहर को लक्ष्य गली में ही खेल रहा था
और पास में ही उसकी मां बैठी थी। इस दौरान गली में खड़ी कार को चालक ने बैक
करने लगा। चालक की लापरवाही के कारण चपेट में 11 महीने का लक्ष्य आ गया। मा
ने चिल्लाकर कार चालक को रुकने को भी कहा। जब तक चालक कार को ब्रेक लगाता,
बच्चे के ऊपर कार का टायर चढ़ चुका था। हड़बड़ी में आरोपी ने कार को
आगे-पीछे किया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। रणहौला थाने की पुलिस
ने घटनास्थल का मुआयना कर कार जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज करते
आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गली में खेल रहे मासूम को मां के सामने कार चालक ने कुचला, मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment