शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कोटी से एक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई और फिर लौटकर नहीं आई। किशोरी के घर न आने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह कहीं नहीं मिली जिस पर थाने में आकर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।ग्राम कोटी की रहने वाले 15 वर्षीय किशोरी बुधवार देर शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब किशोरी अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिस पर परिजनों ने उसकी पड़ोस तथा ग्राम में पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने रिश्तेदारों में पूछताछ की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चल सका। बाद में परिजन थाने आए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
किशोरी घर से लापता, परिजनों ने कराया केस दर्ज
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment