
शिवपुरी-कलेक्टर तरूण राठी ने सिंध जलावर्धन योजना का सतनवाड़ा पहुंचकर अधिकारियों के साथ कार्य की प्रगति का अवलोकन कर दोशियान कंपनी के अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। इस दौरान दोशियान कंपनी के प्रबंधक श्री महेश मिश्रा, नगर पालिका शिवपुरी के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एच.पी.भार्गव सहित जनप्रतिनिधि आदि साथ थे।
कलेक्टर श्री राठी को दोशियान कंपनी के श्री मिश्रा ने शहर को सिंध जलावर्धन योजना के तहत पानी पहुंचने की जानकारी देते हुए बताया कि आज रात्रि 10 बजे तक सतनवाड़ा से हाइड्रेड वायपास ग्वालियर तक पानी पहुंचेगा। इस दौरान कलेक्टर ने शहर में डिस्टीव्युशन लाईन डालने के साथ ही नगर में स्थित पुराना टोलनाका, फतेहपुर और ट्रांसपोर्ट नगर की टंकियों को भी मुख्य लाईन से जोडऩे की कार्य की भी जानकारी ली।






Be First to Comment