खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया शिवपुरी में कल

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 11 जून 2018 को शिवपुरी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यशोधरा राजे सिंधिया 11 जून को प्रात: 11.45 बजे ग्वालियर से रवाना होकर शिवपुरी पहुंचकर दोपहर 01.30 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अपराह्न 05.30 बजे झांसी के प्रस्थान करेंगी।