Press "Enter" to skip to content

रात्री मैं किराने की दुकान से एक मोबाइल सहित गल्ला चोरी

शिवपुरी।खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत काली माता मंदिर के पास स्थित दुकान में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान से मोबाइल, नकदी व गल्ला उठाकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 में रहने बाले कपिल जैन ने बताया कि वह घर के नीचे ही किराने की दुकान करते हैं। आज सुबह उन्हें रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल पर बताया कि उनकी दुकान की शटर टूटी पड़ी हुई है। जिस पर दुकान संचालक कपिल नीचे आए तो देखा कि दुकान की शटर टूटी हुई पड़ी है। जिस पर अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। कपिल ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

*नही आई पुलिस,1 घंटे देरी से पहुँची पुलिस*

पुलिस निर्वाचन के चलते थाने पर नहीं थे केवल दो ही पुलिस कर्मी थे। कपिल ने बताया कि पुलिस को बार-बार फोन लगाने पर करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची जहां उन्होंने पंचनामा बनाया और वापस चले गए। दुकान मालिक के अनुसार उनकी दुकान से एक मोबाइल, 2 हजार की नकदी व गल्ला चोरी हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!