जाटव छात्र संगठन ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
शिवपुरी। कमलागंज घोसीपुरा जाटव मोहल्ले में जाटव छात्र संगठन ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने वहां उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि वह डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलें तथा अपने समाज की उन्नति में सहभागिता निभाएं। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों ने भाग लिया। जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कांग्रेस नेता डॉ. केएल राय ने कहा कि शिक्षित न होने के कारण ही दलित समाज पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज के अवसर पर हम संकल्प लें कि हम अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे। ताकि किसी भी क्षेत्र में हम पीछे न रहें। भाजपा नगर महामंत्री और पार्षद डॉ. विजय खन्ना ने अपने उदबोधन में समझाईश दी कि जन्मदिवस पर समाज के लोग शराब से दूर रहने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि शराब हमारे समाज की उन्नति में बाधक है। यदि हम शराब नहीं पिएंगे तो अपने घर को सुंदर बना सकते हैं। युवा नेता सुधीर कोड़े ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस पर हमें अपने मतभेदों को दूर करना चाहिए और एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक सौरभ खन्ना और सह संयोजक विपिन खन्ना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपस्थित युवा नेता दीपक खन्ना, कार्यक्रम संयोजक सौरभ खन्ना, बिट््टू, सह संयोजक विपिन खन्ना, पत्रकार केदार सिंह गोलिया, नीरज कुमार छोटू, अरूण खन्ना, टिंकू जाटव, बृजेश खन्ना, संजय खन्ना, जीतू जाटव, जीते जाटव, सौरभ माथुर, आशु मौर्य, नीरज बमैया, विशाल खन्ना, आनंद जाटव, विक्की, हेमंत, गणेश, अज्जू, वीरेंद्र, शुभम, निक्की, अरविंद, नरेंद्र कालू, योगेश जाटव, संतोष बाबू, छोटू, आशीष, नरेंद्र एवं शेरू, जाटव समाज सम्मेलन के कोषाध्यक्ष मनोज सूर्यवंशी, जसवंत सिंह मौर्य आदि उपस्थित रहे।








Be First to Comment