Press "Enter" to skip to content

अज्ञात हत्यारोपियों ने गला रेतकर की युवक की हत्या, हाथ पैर बांधकर बोरियों में भरकर फेंका, पुलिस मृतक की शिनाख्ती में जुटी

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के थनरा चौकी अंतर्गत शिवपुरी झांसी फोरलेन हाइवे की नाली में सोमवार को एक शव बरामद किया गया। दुर्गंध के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस कार्टन को खोला तो उसमें से दो बोरियों में बंद एक युवक का शव मिला। युवक के हाथ पीठ की तरफ पीछे की ओर बंधे हुए थे और उसके पैर भी बंधे हुए थे। युवक के गले पर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर तत्काल एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया और मौके पर टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। एफएसएल प्रभारी डॉ. एचएस बरहादिया ने बताया कि जांच के दौरान पाया कि युवक का शव दो बोरियों के अंदर पैक कर उसे एक कार्टन में रखकर पैक कर दिया गया था। सोमवार को फोरलेन हाइवे के समीप बनी नाली में जो कार्टन पड़ा था, उसमें से दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थनरा चौकी प्रभारी को दी थी। नाली से कार्टन को निकाला गया और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। बरहादिया ने बताया कि युवक का शव तीन से चार दिन पुराना है और शव में कीड़े पड़ गए हैं। युवक के हाथ पैर एक ही रस्सी से बंधे हुए थे और युवक अंडरवीयर और बनियान में है। युवक की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई और उसके बाद उसे दो बोरियों में भरकर शव को कार्टन में रखकर टैप लगाकर पैक किया गया। उसके बाद शव को यहां फेंका गया। थनरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी का कहना है कि आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!