Press "Enter" to skip to content

भाजपा निकालेगी नारी सम्मान यात्रा: ममता भदौरिया

-महिला मोर्चा की जिला बैठक संपन्न 

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर के निर्देशन पर आयोजित की गई जिसमें जिले के आगामी कार्य  कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई है।  आज  महिला मोर्चा जिला बैठक ममता भदोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ग्वालियर संभाग प्रभारी के मुख्य आथित्य मे सम्पन हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीनू शर्मा द्वारा की गई संचालन जिला महामंत्री प्रतिभा जैन ने किया आभार जिला महामंत्री अर्चना अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में महिला मोर्चा प्रत्येक जिले से 50 हजार हस्ताक्षर करा कर प्रदेश में भेजे जायेंगे , महिला मोर्चा नारी सम्मान यात्रा निकालेगा जो जिले से शुरू होकर प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इसका समापन करेगे , महिला मोर्चा प्रत्येक वूथ पर पांच पांच बहनो की टीम गठित करेगी जिससे पोलिंग बूथ पर महिलायें भी अपनी भागीदारी निभाकर पार्टी के कार्य को मजबूती प्रदान कर सकें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!