शिवपुरी।खबर जिले के अमोला थाना अन्तर्गत सिरसौद तिराहे के पास एक व्यक्ति के घर में चोरी हो गई। जिसकी उसको भनक तक नहीं लगी। समीप ही रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि मेरे घर के पीछे किसी का सूटकेस पड़ा है। इसके बाद चोरी का पता चला। फरियादी ने दूसरे पड़ौसी पर चोरी का शक जताया है। क्योंकि पड़ौसी का ट्रैक्टर चोरी हुआ था, तब उसके साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी भारत सिंह परिहार निवासी सिरसौद चौराहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर से चोरी हुई है। भारत का कहना है कि पड़ौसी ठाकुरदास ने सुबह 6 बजे बताया कि मेरे घर के पीछे सूटकेस पड़ा है। देखने पहुंचा तो सूटकेस पहचाना लगा।
भारत ने बताया कि घर में चोरी कर सूटकेस लाकर यहां फेंक दिया। सूटकेस में रखे 16 हजार रुपए नगद, एंड्राइड मोबाइल 10 हजार रुपए कीमत का, एक कीपैड का चोरी गया है। भारत ने दूसरे पड़ौसी मुरारीलाल जाटव पर चोरी का शक जताया है।
झगड़े में कहा था- चार-पांच दिन में पता चल जाएगा: फरियादी भारत सिंह का कहना है कि मुरारीलाल का किसी ने ट्रैक्टर चोरी कर लिया जिसका शक मुझ पर कर रहा है। झगडे के दौरान कहा था कि तुझे चार-पांच दिन में पता चल जाएगा। इसलिए उसे घर में चोरी का शक मुरारीलाल पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में विवेचना शुरू कर दी है।





Be First to Comment