Press "Enter" to skip to content

आमोला पुलिस की कार्यवाही: दो डंपर और जेसीबी जब्त

बरूआ नाले से कर रहे थे रेत का उत्खनन 

file photo
शिवपुरी। अमोला पुलिस ने बीती रात्रि ग्राम सोन्हर के पास स्थित बरूआ नाले में चल रहे अवैध उत्खनन को पकड़ा है जहां से पुलिस ने दो डंपर व एक जेसीबी जब्त की है। जिसे कार्यवाही हेतु माइनिंग विभाग को सौंप दिया है। 
विदित हो कि करैरा और नरवर क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी है। जिसे लेकर कई बार पुलिस और प्रशासन ने उत्खननियों पर कार्यवाहियां की, लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्र में जमकर रेत का खनन किया जा रहा है। रात्रि में पुलिस ने मुखबिर की सूचना से सोन्हर क्षेत्र में छापामार कार्यवाही की जहां से बरूआ नाले पर जेसीबी की सहायता से रेत निकालकर डंपरों में भरी जा रही थी उसी समय पुलिस ने उक्त तीनों वाहनों को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को देखकर वाहनों का स्टाफ मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। रात्रि में ही पुलिस तीनों वाहनों को लेकर अमोलपठा चौकी पहुंची जहां उक्त वाहनों को जब्त कर लिया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!