राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग, भाजपाई एक घन्टे भी नही दे सके धरना
अनिल रजक दतिया।केंद्र में सत्ताधारी एवं मध्यप्रदेश में विपक्ष के तौर पर सामने आई भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार की सुबह आलाकमान के निर्देश पर राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरोध में नवीन कलेक्ट्रेट भवन पहुँचकर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर को ज्ञापन दिया और राहुल गांधी से भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल मामले में की गई अनर्गल टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की है। माफी मांगने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर नवीन कलेक्टर भवन पहुंचकर एस डी एम को ज्ञापन सौंपा और धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी के विरुद्ध नारेबाजी की। इस पूरे ज्ञापन और धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एक घंटा भी धरना प्रदर्शन नहीं कर सकी ओर ज्ञापन देकर औपचारिकता कर चलती बनी। कार्यक्रम में खास बात यह भी रही कि धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में दतिया से चुने गए तीसरी बार विधायक रूप में डॉक्टर मिश्रा को शामिल होना था लेकिन में वे शामिल नहीं हुये, जिससे ज्ञापन में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता अल्प संख्या में देखने को मिले। कुछ घंटों के अंदर भाजपा का ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम समाप्त हो गया ऐसा लगता है कि भाजपा पार्टी 15 सालों से मध्य प्रदेश पर सत्ता का सुख ले रही थी और उसे अभी विरोध करने की आदत नहीं है इसलिए विपक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी का यह पहला अवसर है और यह विरोध कार्यक्रम 1 घंटे तक भी नहीं चल सका।




