शिवपुरी-सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण न करने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद पंचायत शिवपुरी के ब्लॉक कॉर्डिनेटर पवन ठाकुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
सीएम हेल्पलाईन में ग्राम बड़ागांव के पप्पू व अन्य ग्रामवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास की कुटीर दिलाए जाने के संबंध में आवेदन किया गया था। शिकायत के एल-1 स्तर पर निराकरण न होने पर एल-2 स्तर पर पहुंचने तथा समय-सीमा निकल जाने के उपरांत एल-3 स्तर पर पहुंचने पर संबंधित ब्लॉक कॉर्डिनेटर पवन ठाकुर के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।






Be First to Comment