नपा ने थमाया विजयवर्गीय फनीचर्स संचालक को नोटिस
शिवपुरी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार ने विजयवर्गीय फनीचर्स फर्म के संचालक हरिशंकर पुत्र रामचरण लाल विजयवर्गीय दो बत्ती चौराहा को भवन निर्माण संबंधी अनुमति के दस्तावेज उपलब्ध कराने के संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में फर्म से भवन निर्माण की स्वीकृति संबंधी दस्तावेज 24 घंटे के अंदर नपा कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है तथा दस्तावेज उपलब्घ नहीं कराने की स्थिति में आपके विरूद्ध बिना अनुमति भवन निर्माण की कार्रवाई की जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी। विदित हो कि बीते रोज विजयवर्गीय फर्म के संचालक के भवन निर्माण को लेकर नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह एवं पार्षद आकाश शर्मा के बीच जमकर मुँहबाद हुआ था। इसी के चलते आज सीएमओ ने नोटिस जारी किया है।





Be First to Comment