Press "Enter" to skip to content

पिता से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

शिवपुरी। खनियांधाना थाना अंतर्गत ग्राम चमरौआ के मजरा मढ़ी पर एक युवक ने अपने ही कमरे में लगे पंखे पर तौलिया से फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। 
मिली जानकारी के मुताबिक खनियांधाना अंतर्गत ग्राम चमरौआ के मजरा मढ़ी पर फूल सिंह पुत्र प्रीतम केवट (35) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। युवक अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बाहर मजदूरी करता था, मंगलवार शाम को जब वह अपने घर चमरौआ आया और पिता से विवाद हुआ। इसके बाद वह कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!