समाजवादी पार्टी से निष्कासित प्रो रामगोपाल यादव की 25 दिन बाद घर वापसी पर कटाक्ष करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यह परिवार और पार्टी में मचे घमासान की लीपापोती है.
देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी और मुलायम परिवार दो खेमों में बंटा है. वह एकजुटता का कितना भी दिखावा कर लें लेकिन पार्टी अखिलेश और शिवपाल खेमों में बंटी है. रामगोपाल की वापसी महज एक लीपापोती है कि सब कुछ ठीक है.

File Photo
मायावती ने मुस्लिमों को सचेत करते हुए कहा, “ समाजवादी पार्टी का मुख्य यादव वोट मुलायम परिवार में चल रहे कलह की वजह से दो खेमों में विभाजित हो जाएगा जिससे आने वाले चुनावों में बीजेपी को फायदा पहुंचेगा.”
गौरतलब है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर रामगोपाल के 6 साल के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उनकी गहरा वापसी कराई है.
इतना ही नहीं रामगोपाल को उनके पुराने पदों पर भी बहाल कर दिया गया है.





Be First to Comment