बदरवास-शिवपुरी। जिले में चोटी कटने की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं।
बुधवार की शाम नगर परिषद बदरवास की अध्यक्ष प्रयाग बाई परिहार की बहू सविता
की चोटी कट गई है। पूर्व नप अध्यक्ष और ससुर बद्री परिहार ने बताया कि
चोटी शाम 6 बजे तब कटी जब उनकी बहू सविता 30 पत्नि सचिन परिहार अपने छोटे
देवर गोलू के साथ घर की छत पर सूख रहे कपडे उठाने गई थी। उसी दौरान जब वह
दीवार से कपडे उठाने नीचे झुकी, उसे लगा कि किसी ने उसके बाल जोर से खींचे
हैं, आवाज देकर अपने देवर को बताया और बेहोश होकर छत पर ही गिर पडी। देवर
ने देखा जब तक चोटी कट चुकी थी। जिसने नीचे आकर परिजनों को जानकारी दी। बाद
में बेहोशी की हालत में सविता को पास स्थित मां काली के मंदिर पर ले जाया
गया जहां उसकी झाडफूंक की गई। बहू को अस्पताल नहीं ले जाया गया। यह जानकारी
आमजन सहित पुलिस को लगी तो वह मंदिर पहुंची, तब तक बहू को होश आ गया था।
घटना को लेकर नगर भर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
नगर परिषद अध्यक्ष की बहू की कटी चोटी
टैग: बदरवास



