Press "Enter" to skip to content

करैरा विधायक शकुंतला खटीक ने विधानसभा में लगाया प्रश्न, कहा-उपकरण व सामान खरीदी में गोलमाल

शिवपुरी। सीएमएचओ कार्यालय शिवपुरी में सामान खरीदा गया है। इस खरीदी में फर्जीवाड़े की संभावना को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री से इस मामले में खरीदे गए सामान व अन्य उपकरणों की जानकारी मांगी है। 
करैरा विधायक शकुंतला खटीक द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाया है। सीएमएचओ ऑफिस शिवपुरी द्वारा सामान खरीदी में क्या नीति अपनाई गई और उस नीति के तहत क्या-क्या सामान खरीदा गया है, इसकी जानकारी मांगी है। खरीदी संबंधी आदेश का पत्र भी विधायक ने मांगा है। विधानसभा में प्रश्न के जवाब के लिए 29 जून तारीख निश्चित हुई है। जिसका जवाब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा दिया जाएगा। बताया जाता है कि सीएमएचओ कार्यालय में तत्कालीन सीएमएचओ ने काफी सामान खरीदा है। सामान खरीदी में काफी गड़बड़ी हुई है। जिसे लेकर शिकवे शिकायतें भी हो रहे हैं। इसी को लेकर विधायक ने भी विधानसभा में प्रश्न लगाया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!