Press "Enter" to skip to content

डॉ. एमडी गुप्ता के यहां बच्चे का चैकअप कराने आई महिला का पर्स चोरी, नगदी सहित आभूषण थे पर्स में

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के राजेश्वरी रोड़ पर स्थित डॉ. एमडी गुप्ता के यहां बच्चे का चैकअप कराने आई एक महिला का अज्ञात चोर ने पर्स तड़ दिया। जिसमें सोने चांदी के आभूषण और नगदी रखे हुए थे। पर्स चोरी होने की जानकारी उक्त महिला को उस समय लगी जब वह चैकअप कराकर बस स्टैण्ड पर करैरा जाने वाली बस में बैठ गई। इस मामले की शिकायत महिला के पति ने कोतवाली में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र ओमप्रकाश तिवारी न्यू तहसील करैरा अपनी पत्नि के साथ ईसागढ़ में स्थित ससुराल से बस में बैठकर शिवपुरी आया था जहां उक्त दंपत्ति अपने बच्चे को लेकर डॉ. एमडी गुप्ता के अस्पताल पर बच्चे का चैकअप कराने पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे का चैकअप किया। इसी दौरान उक्त महिला का किसी ने पर्स चोरी कर लिया। जिसमें सोने का हार, सोने की चूड़ी और नगदी रखे हुए थे। पर्स चोरी होने की भनक तक महिला को नहीं लगी और वह बच्चे का चैकअप कराकर बस स्टैण्ड पहुंचे। जहां दोनों करैरा जाने वाली बस में बैठ गए। तभी महिला को ज्ञात हुआ कि उसका पर्स उसके हाथ में नहीं है। दोनों पति पत्नि उक्त पर्स की खोज में जुट गए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अंत में हार थककर उन्होंने पुलिस की शरण ली और पर्स चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!