धमाके साथ डीपी में लगी आग, बुलाई फायर ब्रिगेड

शिवपुरी। एमएम अस्पताल के पीछे शुक्रवार की दोपहर में अ

चानक से डीपी में आग लग गई। डीपी में धमाके साथ आग लग गई और धू-धूकर डीपी जलने लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी। इसके बाद शहर की सप्लाई बंद कर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। इसके बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बिजली सप्लाई देर रात तक बहाल हो सकेगी। डीपी जल जाने से कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई।