
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जराय में एक युवक ने घर जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक उसकी मारपीट कर भाग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम जराय की रहने वाली महिला ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के समय वह घर जा रही थी तभी गांव में रहने वाले बलराम लोधी ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसका गला पकड़कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट कर भाग गया। महिला घर आई परिजनों को अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment