Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह आज पुलिस के रवैये से परेशान होकर एसपी शिवपुरी के सामने फूट-फूट कर रो पड़े।(वीडियो वायरल)

(वीडियो वायरल)

शहर के प्रथम नागरिक और नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह आज पुलिस के
रवैये से परेशान होकर एसपी शिवपुरी के सामने फूट-फूट कर रो पड़े। उपलब्ध
वीडियो में वो आंसू पौंछते हुए दिखाई दे रहे हैं।  विदिति हो कि बीते रोज
नगर पालिका परिषद में परिषद की बैठक के दौरान ठेकेदार अर्पित शर्मा और नगर
पालिका अध्यक्ष के बीच हुए विवाद को लेकर परिषद की बैठक स्थगित कर दी गई थी
और ठेकेदार अर्पित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराने नगर पालिका अध्यक्ष
मुन्नालाल कुशवाह नगर पालिका के पदाधिकारीयों के साथ कोतवाली जापहुंचे।
पुलिस ने नगरपालिका अध्यक्ष के फरियादी होने पर भी मामला दर्ज किया है।
बल्कि आवेदन मांगा और जांच के बाद ही कार्रवाई की बात की। उसके बाद नगर
पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी और साथियों के
साथ कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। इस मामले में धरने पर बैठने के बाद
पुलिस हल्की सीबेकपुट पर आई और ठेकेदार अर्पित शर्मा के खिलाफ सामान्य धारा
294 और 506 में मामला दर्ज कर लिया था।August 23, 2017इस कार्रवाई से असंतुष्ट
नगर पालिका अध्यक्ष आज पुलिसअधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे के पास पहुंचे और
कार्यवाही न होने की बात बताते हुए रोने लगे। नपाअध्यक्ष को रोते देख पुलिस
अधीक्षक ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!