आग लगने का कारण अज्ञात
शिवपुरी। बीती रात बैराड़ के नया बस स्टैण्ड पर स्थित टेंट डेकोरेशन की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों का रूपए का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक नीरज जादौन को पड़ौसियों ने आग लगने की जानकारी दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और उसने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 2 लाख रूपए का माल जलकर नष्ट हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज जादौन की बस स्टैण्ड पर टेंट और डेकोरेशन की दुकान है। कल रात वह दुकान बंद कर घर गए, लेकिन देर रात उनके पास पड़ौसियों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग रही है। इस सूचना पर नीरज जादौन दुकान पर पहुंचे। उस समय दुकान में से आग की लपटें निकल रही थीं। तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन अग्निकांड से हुई क्षति को बचाया नहीं जा सका। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा टेंट डेकोरेशन एवं कुर्सी आदि सामान जलकर नष्ट हो गया।






Be First to Comment