
शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत जिले से तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष रेलगाड़ी शिवपुरी रेल्वे स्टेशन से द्वारिकापुरी के लिए कल रवाना हुई। यह ट्रेन 28 मार्च 2018 को वापस आएगी।
पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती ने विशेष रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर द्वारिकापुरी के लिए रवाना किया। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाए दी। इस मौके पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित तीर्थयात्रियों के परिजन एवं नाते-रिश्तेदार आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment