Press "Enter" to skip to content

बिजली विभाग की मनमानी: रविवार को घंटों अघोषित कटौती

प्राइवेट कंपनियों को कमीशन के लालच में लाभ पहुंचा रहे हैं बिजली कंपनी के अधिकारी

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में रविवार को 3 से 4 घंटे की विद्युत की अघोषित कटौती की गई जिसके कारण रविवार को आमजन परेशान रहे। शहर में पिछले एक सप्ताह से 3 से 4 घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे आमजन परेशान हैं। इस अघोषित कटौती को लेकर जनता द्वारा की जा रही शिकायत पर बिजली कंपनी के अधिकारी कोई गौर नहीं कर रहे हैं। शिवपुरी शहर में एक प्राइवेट कंपनी को मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ठेका दे रखा है और इस ठेके के कारण आम जनता पर मनमानी वसूली का बोझ डाल दिया गया है। पिछले 6 महीने से मनमानी राशि के बिजली के बिल उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे हैं।इस पूरे खेल में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के शिवपुरी के कई आला अधिकारी अपने कमीशन के लालच में प्राइवेट कंपनी के साथ साझेदार बनकर कमीशन ले रहे हैं। एवरेज बिल और अधिक राशि के बिल थमाए जाने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं और जनता की कोई सुनवाई बिजली कंपनी में नहीं हो रही है। शिवपुरी की विधायक और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के समक्ष भी पिछले दिनों कई स्थानीय नागरिकों द्वारा बिजली के बिलों के नाम पर चल रही मनमानी वसूली को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद खेल मंत्री ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को जनता कि इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे लेकिन बिजली के बिलों में है तो कोई कमी नहीं आई, उल्टा अघोषित कटौती का दौर शहर में शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से घंटों की बिजली कटौती शहर में हो रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!