भाजपा मंडल दिनारा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
रानू राजपूत छितीपुर
दिनारा/ तिवारी मैरीज गार्डन मे भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिती सदस्य *श्री मति सावित्री सिंह* दतिया रहीं । बैठक मे मुख्य रूप से मंडल कार्यसमिती सदस्य,पालक बूथ संयोजक अपेक्षित थे । बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी नी की एवं मंच का संचालन महामंत्री कैलाश लोधी जी ने किया …।।
बैठक की शुरूआत सर्वप्रथम पित्रपुरूषों को पुष्प अर्पित कर की गई..!!
सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी मुख्य अतिथि जी का स्वागत किया एवं मंच पर विराजमान सभी मंचाशीन पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया ..!!
सभी कार्यकर्ताओं को कमल फूल देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया ।।
भाजपा मे सामिल हुए नए सदस्यों को मुख्य अतिथि एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने परिवार मे शामिल होने पर बधाई दी ।।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि *श्री मति सावित्री सिंह जी* ने बताया बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत होती है भाजपा के सभी कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता होते है सभी कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर मध्यप्रदेश मे लगातार चौथी बार कमल खिलाना है ।। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी एवं गरीबो किसानों के लिए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ।।
भाजपा मंडल अध्यक्ष *सुनील गुप्ता जी* ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया की चुनाव आते ही कुछ बाहरी लोग गांवों के किसानों को बहकाने के लिए आते है जिनका पूरे पांच वर्ष कोई अता पता नहीं रहता हम सभी कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों की हकीकत सामने लाना है ।। हम हमेशा अपने क्षेत्र के किसानों के बीच जाते है और समस्याओं को सुनते है सभी लोगों को सरकार को तोलने की आवश्यकता है जब कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब गुंडागर्दी भय का महौल था किसानों को बिजली नहीं मिलती थी हमारा मध्यप्रदेश एक बीमारु राज्य बन चुका जिसे विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा,चिकित्सा,किसानों के हित सैकड़ों योजनाऐं चलाई जिससे हमारा मध्यप्रदेश कई क्षेत्रों मे नम्बर १ राज्य बना है और हमें पूरा भरोसा है मध्यप्रदेश किए गए विकास की बदौलत ही हम लगातार चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनाएंगे और इस बार करैरा विधानसभा भी हमारी होगी..!!
महत्वपूर्ण बैठक मे प्रदेश कार्यसमिती सदस्य श्री मति सावित्री सिंह जी(छोटी बहू दतिया),पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटिक जी,पूर्व विधायक रमेश खटिक जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी,भाजपा जिला मंत्री शिव सिंह यादव जी,किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामकिशन यादव जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेन्द्र खटीक जी,भाजपा महामंत्री कैलाश लोधी, रामशरन रूसिया जी(दतिया), जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हरिशंकर परिहार जी,किसान मोर्चा जिला सहप्रचार मंत्री नरेश यादव जी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा परिहार जी,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामसिया परिहार, मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित(डम डम महाराज),कार्यालय मंत्री अर्जुन यादव,कोषाध्यक्ष मुकेश कंथरिया, हरिओम शर्मा रामकुमार शर्मा हररुप यादव सियाराम पटेल,बाबा योगी एवं विपिन गुप्ता दिनारा रानू राजपूत सहित सभी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।






Be First to Comment