Press "Enter" to skip to content

बलारपुर मेले में दर्शन के लिए जाते समय दुर्घटना में घायल महिला की अस्पताल में मौत

शिवपुरी। बलारपुर मेले में दर्शन करने के लिए गई महिला दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में मृत्यु हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला शीला पत्नि मोहन प्रजापति निवासी छान्द मामोनी खुर्द थाना अमोला अपने पति मोहन प्रजापति के साथ बाइक से बलारपुर माता के दर्शन करने के लिए गई हुई थी। बताया जाता है कि ग्राम बारई के पास उनकी बाइक फिसल गई जिससे दोनों पति पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!