

शिवपुरी। शहीदों के सम्मान में राष्ट्र के स्वाभिमान कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ बटालियन एवं सीआईएटी ट्रेनिंग सेंटर में शिवपुरी में पतंजली योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास जिला शिवपुरी के तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। योग शिविर में कमांडेड जगदीशसिंह बलाई, राजेन्द्र आर्य राज्य प्रभारी, कृष्ण योगेंद्र, राज्य प्रभारी, वीरेंद्र सह राज्य प्रभारी युवा भारत, विजया राज्य कार्यकारिणी सदस्या, रोहित आर्य भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी, महामंत्री गोपाल, कोषाध्यक्ष उम्मेदसिंह, अनीता ने महिला पतंजली योग समिति शिवपुरी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिसमें वटालियन के 500 से अधिक जवानों ने योगिंग जोगिंग, सूर्य नमस्कार सहित प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम कराया गया। कमांडेड ने पतंजलि योगपीठ परिवार के इस नि:शुल्क योग शिविर को एक सराहनीय कदम बताया।






Be First to Comment