जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि
सीमा पर गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहे पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाकर ऐसा
न करने के लिए मजूबर किया जाएगा। अपने चार दिवसीय राज्य दौरे के अंतिम दिन
मंगलवार को जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि
पाकिस्तान निरंतर गोलाबारी कर साबित कर रहा है कि वह रिश्ते सुधारना नही
चाहते है।
वर्ष 2014 के बाद से हर साल संघर्ष विराम के 400 से अधिक
मामले हो रहे हैं। अब हमारी सेना, सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान को गोलाबारी
बंद करने के लिए मजबूर करेंगी।
सीमा की सुरक्षा को केंद्र सरकार की
प्राथमिकता करार देते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक यंत्रों की सहायता से
सीमा को अभेद बनाया जा रहा है। यहां पर फैंसिंग संभव नही है, ऐसे इलाकों
में राडार, सेंसर्स व कैमरा की सहायता से सुरक्षा पुख्ता की जा रही है।
सीमांत
क्षेत्रों के निवासियों को सीमा रक्षा की पहली दीवार करार देते हुए
उन्होंने कहा कि देश के लिए बहुत अहमियत रखने इन राष्ट्रभक्त लोगों पर हमें
नाज है। केंद्र सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए एक्सपर्ट ग्रुप
बना रहा है जो इन इलाकों की स्टडी कर विकास के प्रोजेक्टों को बढ़ावा देने
की जिम्मेवारी निभाएगा।
जम्मू में अवैध रूप से बसे रोहिंग्या
मुस्लिमों को निकालने के मसले पर उन्होंने कहा कि हम इस अवैध घुसपैठ के
प्रति बेहद कठोर रहेंगे। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में दोपहर को हुए इस
संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह व
उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह भी मौजूद थे।
वहीं कश्मीर में टेरर
फंडिंग के खिलाफ एनआईए के अभियान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि एजेंसी बिना
किसी दवाब के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम नही कहते कि कश्मीर के
हालात ठीक हो गए हैं, लेकिन इनमें पहले से बहुत सुधार आया है। उन्होंने कहा
कि हम सबके सहयोग से जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान चाहते हैं।
गृहमंत्री
ने 35 ए के मसले पर कहा कि इस पर वह कश्मीर में अपना स्टैंड स्पष्ट कर
चुके हैं। उन्होंने कश्मीर के हालात को लेकर राहुल गांधी की बयानबाजी पर
हंसते हुए यह कहकर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया, आप राहुल गांधी के पीछे
क्यों पड़े हैं।
इसी बीच दिल्ली रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने
सुबह विपक्षी पार्टी कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पैंथर्स पार्टी व
सत्ताधारी पार्टियों पीडीपी व भाजपा के प्रतिनिधिमंडलों से भी भेंट की।
सोमवार को जम्मू में उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के 28
प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की थी।
सुधर नहीं रहा पाकिस्तान, सिखाएंगे कड़ा सबक: राजनाथ सिंह
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment